Showing posts with label महिला काव्य मंच. Show all posts
Showing posts with label महिला काव्य मंच. Show all posts

2/27/22

महिला काव्य मंच द्वारा मनाया गया वार्षिक काव्य उत्सव

साहित्य आजकल की साहित्यिक ख़बर:-    महिला काव्य मंच द्वारा मनाया गया वार्षिक काव्य उत्सव 

ड्योढ़ी पर आसोपालव की बंदनवार, द्वार पर गेंदा के फूलों का हार, कवियों का मेला था, खुशियों का डेरा था। अहमदाबाद इकाई द्वारा संयोजित महिला काव्य मंच (मन से मंच तक) की गुजरात प्रांत द्वारा वार्षिक काव्य उत्सव 2022 का आयोजन दिनांक 25 फरवरी को आदरणीय श्री रविंद्र मरडिया जी के सहयोग से अहमदाबाद की आई सी ए  सी आर्ट गैलरी में सुबह 10.30 बजे किया गया।

 इस काव्य गोष्ठी का आयोजन महिला काव्य मंच के संस्थापक आदरणीय श्री नरेश नाज़ सर एवं उनकी धर्मपत्नी, वरिष्ठ कवयित्री, महिला काव्य मंच की मार्गदर्शक सुश्री नियति भारद्वाज गुप्ता जी (जिनके प्रयासों से आज देश के 29 प्रांतों में इस संस्था की 148 इकाइयां, विदेश में 34 देशों में 65 इकाइयां है)की उपस्थिति में सफलतापूर्वक किया गया। अतिथियों के आगमन के साथ मंच गीत की रिकॉर्डिंग प्रस्तुत की गई जिसे मंच की वरिष्ठ कवयित्री सुश्री मधु प्रसाद जी ने लिख कर स्वर बद्ध किया है और गाया है। इस

                    कार्यक्रम की अध्यक्ष सुश्री नियति भारद्वाज गुप्ता जी, संस्थापक एवं अतिथि श्री नरेश नाज़ सर, मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी गुजरात डॉ. रचना निगम जी, विशिष्ट अतिथि उमाशंकर जी यादव (अहमदाबाद अंतर्राष्ट्रीय लिटरेचर फेस्टिवल के फाउंडर एवं डायरेक्टर), सुश्री मंजु महिमा जी , गुजरात प्रांत की अध्यक्ष एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मंच की सदस्या सुश्री रेनू शर्मा'श्रद्धा'जी ने अपने मधुर कंठ में सरस्वती वंदना का गान किया।

                         सुश्री मंजु महिमा जी ने संक्षिप्त उद्बोधन के पश्चात अतिथियों का स्वागत किया। सभी अतिथियों का स्वागत मंच की कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा अतिथियों को शाल ओढ़ाकर किया गया। वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच की अध्यक्ष डॉ प्रणव भारती एवं अन्य वरिष्ठ सदस्यों द्वारा श्री नाज़ सर एवं सुश्री नियति भारद्वाज जी का शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। गुजरात प्रांत की अध्यक्ष सुश्री मंजु महिमा जी द्वारा वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। जिन कवियों एवं कवयित्रियों  ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई उनके नाम इस प्रकार हैं। सुश्री विनीता कुमार, सुश्री मीरा जगनानी, सुश्री अल्पना पुनेठा, सुश्री रेनू शर्मा, सुश्री लीना खेरिया, सुश्री ललिता वर्मा, श्री रविंद्र मरडिया, श्री अशोक तिवारी, श्री ऋषि पाल धीमान, सुश्री रेखा नायर, सुश्री प्रतिभा पुरोहित, सुश्री ज्योति अमीन, सुश्री प्रीति अज्ञात, सुश्री मधु प्रसाद, डॉ. पुष्पलता शर्मा, सुश्री शुभा सक्सैना, सुश्री पद्मा मोटवानी, सुश्री श्रद्धा रावल, डॉ प्रणव भारती, सुश्री कुमुद वर्मा, सुश्री कविता पंत, सुश्री चेतना अग्रवाल, सुश्री ममता सिंह, सुश्री मधु सोसी, सुश्री मंजु  महिमा , सुश्री नीता व्यास। अतिथि विशेष श्री उमाशंकर जी यादव ने श्री नाज सर एवं सुश्री नियति मैम द्वारा संचालित काव्य मंच और उसे प्रोत्साहित करने के प्रयासों की भूरी भूरी प्रशंसा की।

                   कार्यक्रम के अंत में सुश्री रचना निगम जी, सुश्री नियति भारद्वाज जी एवं श्री नाज़ सर जी द्वारा अपने आशीर्वचन के साथ कविता का पाठ किया गया। अहमदाबाद इकाई को श्री नाज़ सर एवं सुश्री नियति मैम द्वारा सर्वश्रेष्ठ इकाई की ट्रॉफी प्रदान की गई।

आदरणीय मधु सोसी जी द्वारा कार्यकारिणी सदस्या सुश्री कुमुद वर्मा, सुश्री कविता पंत, सुश्री नीता व्यास, सुश्री चेतना अग्रवाल, सुश्री ममता सिंह , एवं सुश्री  पुष्पलता शर्मा जी का सम्मान किया गया। मंजु महिमा जी ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए एवं आभार उद्बोधन करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

             कार्यक्रम का संचालन  मंच की सक्रिय कार्यकर्ता सुश्री नीताव्यास द्वारा एवं काव्य गोष्ठी का संचालन मंच की उपाध्यक्ष सुश्री कुमुद वर्मा जी द्वारा किया गया। मंच की सक्रिय कार्यकर्ता एवं  महासचिव सुश्री कविता पंत जी, सदस्या सुश्री पुष्पलता शर्मा जी, सुश्री ममता सिंह जी एवं सुश्री चेतना अग्रवाल जी के भरपूर एवं सार्थक प्रयास कार्यक्रम की सफलता के सहभागी हैं। उक्त कार्यक्रम की जानकारी चेतना अग्रवाल ने दी।



यदि आप भी अपनी रचना प्रकाशित करवाना चाहते हैं या अपनी प्रस्तुति Sahitya Aajkal की Official Youtube से देना चाहते हैं तो अपनी रचना या वीडियो टीम के इस व्हाट्सएप नंबर 7562026066 पर मैसेज कर सम्पर्क करें।

चेतना अग्रवाल की रचना पढ़ें
















यदि आप भी अपनी रचना प्रकाशित करवाना चाहते हैं या अपनी प्रस्तुति Sahitya Aajkal की Official Youtube से देना चाहते हैं तो अपनी रचना या वीडियो टीम के इस व्हाट्सएप नंबर 7562026066 पर मैसेज कर सम्पर्क करें।










Sahitya Aajkal:- एक लोकप्रिय साहित्यिक मंच 👇💞 Sahitya Aajkal Youtube Channel link plz Subscribe Now ...💞👇Sahitya Aajkal Youtube से जुड़ने के लिए यहाँ click करें

 ...Subscribe Now... 



यदि आप भी अपनी रचना प्रकाशित करवाना चाहते हैं या अपनी प्रस्तुति Sahitya Aajkal की Official Youtube से देना चाहते हैं तो अपनी रचना या वीडियो टीम के इस Whatsapp न0- 7562026066 पर भेज कर सम्पर्क करें।

कवि सम्मेलन की वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

यदि आप कोई खबर या विज्ञापन देना चाहते हैं तो सम्पर्क करें।

Email:- sahityaaajkal9@gmail.com

 Whatsapp:- 7562026066

     संस्थापक:- हरे कृष्ण प्रकाश

          (पूर्णियां, बिहार)

                           ...Subscribe Now...