7/17/26

तेरी याद में हमने खुदको (ग़जल) :- बापुरे "किरण"

 


ग़जल :- बापुरे "किरण"

तेरी याद में हमने खुदको 

भुलाकर रख दिया 


ये नाशाद दिल तेरे नाम से 

जोडकर रख दिया 


तेरे दम से मेरा क़लाम 

लालो गुहरसे भर रख दिया 


इसे बेचैन दिल का फलसफा 

समजकर रख दिया 


प्यार भरी लाफानी आवाज 

आज भी लुभाती है 


मग़र वक्तने हमें माइल 

बनाकर रख दिया 


वफासे बढकर कोई बात नहीं 

रूसवाईयोंसे न घबरायेंगे 


ये आशिक़ाना मिज़ाज इश्क़ की 

डोर से बांधकर रंग दिया 


किस हदपे आ गयी जिंदगी 

कौन पुछेगा दिल का फ़साना? 


हालात खुद रास्ता बनालेंगे 

दिल जलाकर रख दिया 


         बापुरे "किरण "

(महाराष्ट्र)

साहित्य आजकल के संस्थापक की बेहतरीन रचना पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें :- Click Here 




नोट:- अपनी रचना प्रकाशन या वीडियो साहित्य आजकल से प्रसारण हेतु साहित्य आजकल टीम को 9709772649 पर व्हाट्सएप कर संपर्क करें, या हमारे अधिकारीक ईमेल sahityaaajkal9@gmail.com पर भेजें।


Sahitya Aajkal सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है अतः आप हमारे Sahitya Aajkal फेसबुक पेज, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम, व्हाट्सएप चैनल पर सर्च कर जुड़ जाएं!


 धन्यवाद :- साहित्य आजकल टीम



No comments:

Post a Comment