Showing posts with label बापुरे किरण. Show all posts
Showing posts with label बापुरे किरण. Show all posts

7/26/26

आपको आम लोगों से चुनकर आना बाकी है (ग़ज़ल):- बापुरे "किरण"



    ग़ज़ल 

आपको आम लोगों से चुनकर 

आना बाकी है 


अमीर,गरीब ,लाचारों का 

मसीहा बनना बाकी है 


हर पक्षधर के काफिलों में 

जंग छिडी है 


अपने हक़ की नयी सरकार 

लाना बाकी है  


कुछ लोग सिफारिश के साथ

रिश्वत देते हैं 


लगे से गले मिले हैं,अब हाथ 

मिलाना बाकी है 


सियासत किस ढंग से किस

ताल में चली है 


ज़माने से भरोसे का मेल

खाना बाकी है 


सब नेता ,अभिनेता,माता और 

पिता के हुनर से             


मिला कालाधन अब सफेद करना बाकी है 


बदले हैं रिश्ते नाते रस्मो-

रिवाज की बाते 


अपने साथ रही फितरत 

बदलांना बाकी है 


जिंदगी भर क्या से क्या 

नहीं खरीदा "किरण " 


बस अब हवा, धूप, छांव 

खरीदना बाकी है 


     ✍️ बापुरे "किरण "

(महाराष्ट्र)


साहित्य आजकल के संस्थापक की बेहतरीन रचना पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें :- Click Here

नोट:- अपनी रचना प्रकाशन या वीडियो साहित्य आजकल से प्रसारण हेतु साहित्य आजकल टीम को 9709772649 पर व्हाट्सएप कर संपर्क करें, या हमारे अधिकारीक ईमेल sahityaaajkal9@gmail.com पर भेजें।

Sahitya Aajkal सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है अतः आप हमारे Sahitya Aajkal फेसबुक पेज, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम, व्हाट्सएप चैनल पर सर्च कर जुड़ जाएं!

 धन्यवाद :- साहित्य आजकल टीम