Showing posts with label शिव 3. Show all posts
Showing posts with label शिव 3. Show all posts

7/15/26

पढ़ने का आधार है पुस्तक( कविता) :- शिव कुमार



शीर्षक :- पढ़ने का आधार है पुस्तक

पढ़ने का आधार है पुस्तक 

 हम सबका उद्‌धार है पुस्तक


पुस्तक से जो पढ जाओगे 

अच्छे पद को पा जाओगे

 अगर नहीं पढ पाओगे तो 

 इस जग में क्या कर पाओगे

 होती नहीं बेकार है पुस्तक

 पढ़ने का आधार है पुस्तक


पुस्तक से जो बने महान

 उनका करते हैं गुणगान 

उन सब ज्ञानी विद्वानों को 

 जग के लोग करें प्रणाम 

सपना करे साकार है पुस्तक

 पढ़ने का आधार है पुस्तक


कागज पुस्तक और कलम को 

अच्छे से प्रयोग तुम करना 

मेरी बात ध्यान तुम रखना

 यही करे साकार है सपना 

मानो तो चमत्कार है, पुस्तक 

पढ़ने का आधार है पुस्तक

✍️ शिव कुमार

(उत्तरप्रदेश)


साहित्य आजकल के संस्थापक की बेहतरीन रचना पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें :- Click Here 

नोट:- अपनी रचना प्रकाशन या वीडियो साहित्य आजकल से प्रसारण हेतु साहित्य आजकल टीम को 9709772649 पर व्हाट्सएप कर संपर्क करें, या हमारे अधिकारीक ईमेल sahityaaajkal9@gmail.com पर भेजें।

Sahitya Aajkal सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है अतः आप हमारे Sahitya Aajkal फेसबुक पेज, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम, व्हाट्सएप चैनल पर सर्च कर जुड़ जाएं!

 धन्यवाद :- साहित्य आजकल टीम