Showing posts with label शिवा 1. Show all posts
Showing posts with label शिवा 1. Show all posts

3/30/26

हम लोगों का शान है हिन्दुस्तान (कविता):- शिवा

 हम लोगों का शान है हिन्दुस्तान :- शिवा 



हम लोगों की शान है अपना हिंदुस्तान 

अपने वतन पे हम सब कर देंगे कुर्बान।


हिन्दुस्तान के वीरों ने अंग्रेजों को भगाया था। 

हम लोगों को उनकी गुलामी से बचाया था। 

15 अगस्त को हमने स्वतंत्रता दिवस मनाया था। 

स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं सब लोग भी आज

हम लोगों की शान है अपना हिंदुस्तान।


हिंदुस्तान के वीरों ने हार कभी न मानी थी।

 भारत देश के लोगों से हमने सुनी कहानी थी।

 इस मिट्टी को अपनी भारत माता मानी थी। 

भारत देश के वीरों के खातिर दे देंगे हम जान।

 हम लोगों की शान है अपना हिंदुस्तान ।


हिन्दुस्तान के वीरो ने कर दिए ऐसे काम हैं। 

देश की आजादी हेतु वीरों ने दे दी जान है।

 वीरों की कुर्बानी से अच्छा मिला परिणाम है।

 उनकी इस कुर्बानी को मेरा एक सलाम,

 हम लोगों की शान है अपना हिंदुस्तान ।

 अपने वतन पे हम सब कर देंगे कुर्बान।

सृजनकार:- शिवा 

पिता :- श्री अनिल कुमार

उत्तरप्रदेश


नोट:- अपनी रचना प्रकाशन या वीडियो साहित्य आजकल से प्रसारण हेतु साहित्य आजकल टीम को 9709772649 पर व्हाट्सएप कर संपर्क करें, या हमारे अधिकारीक ईमेल sahityaaajkal9@gmail.com पर भेजें।

                 धन्यवाद :- साहित्य आजकल टीम