Showing posts with label Purnea University mathematics day. Show all posts
Showing posts with label Purnea University mathematics day. Show all posts

12/23/23

पूर्णियां विश्विद्यालय गणित विभाग के छात्रों ने कार्यक्रम आयोजित कर मनाया गणित दिवस

 पूर्णियां विश्विद्यालय गणित विभाग के छात्रों ने कार्यक्रम आयोजित कर मनाया गणित दिवस।

पूर्णियां विश्विद्यालय सह पूर्णियां कॉलेज पूर्णियां के स्नाकोत्तर गणित विभाग के छात्रों द्वारा संयुक्त रूप से गणित दिवस के अवसर पर महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम श्री निवास रामानुजन के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर हुई। मंच संचालन हरे कृष्ण प्रकाश कर रहे थे।

          कार्यक्रम में गणित विभागाध्यक्ष डॉ अश्वनी कुमार मिश्रा, सी सी डी सी डॉ एस एन सुमन, डॉ किसलय किशोर, प्रो संजय कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित करते हुए विभागाध्यक्ष डॉ अश्वनी कुमार मिश्रा कहा कि श्री निवास रामानुजन महान गणितज्ञ थे। इनकी उपलब्धियों को हमें अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। वहीं विश्विद्यालय सी सी डी सी डॉ एस एन सुमन ने छात्रों से रामानुजन से जुड़ी महत्वपूर्ण तथ्यों को साझा किया साथ ही रामानुजन नंबर के महत्व से छात्रों को रूबरू कराया। वहीं प्रो किसलय किशोर व संजय कुमार ने संयुक्त रूप से छात्रों को रामानुजन के जीवन से सिख लेते हुए खुद में आत्मसात कर आगे बढ़ने को कहा। 

वहीं छात्र रवि कुमार ने गणित के शब्दों से बने काव्य "रेखाओं में घिची हुई है, मेरी उम्र तमाम" प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में छात्र हरे कृष्ण प्रकाश ने जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं से जुड़ी कविता "अल्हर सी इस दुनियां में, रहते हैं कई लोग..." प्रस्तुति दी। छात्रों ने जमकर बजाई तालियां। कार्यक्रम में गणित विभाग के सैकड़ों छात्र छात्राएं शामिल हुए।


     हमारे व्हाट्सएप से जुड़ें.. |      हमारे यूट्यूब से जुड़ें     |


सूचना:- साक्षात्कार देने हेतु यहाँ क्लिक करें

नोट:- निःशुल्क रचना प्रकाशन या वीडियो साहित्य आजकल से प्रसारण हेतु साहित्य आजकल टीम को 7562026066 पर व्हाट्सएप कर संपर्क करें।

यदि आप साक्षात्कार देना चाहते हैं तो आदरणीय यह साक्षात्कार देने हेतु साहित्य आजकल की अधिकारिक फॉर्म है। अतः इसे सही सही भरकर हरे कृष्ण प्रकाश के साथ अपना साक्षात्कार तिथि सुनिश्चित करवाएं।।

सूचना:- साक्षात्कार देने हेतु यहाँ क्लिक करें 

धन्यवाद

    हरे कृष्ण प्रकाश 

  (युवा कवि, पूर्णियां बिहार)

   (साहित्य आजकल व साहित्य संसार)