Showing posts with label सुलतान. Show all posts
Showing posts with label सुलतान. Show all posts

1/18/24

हिम्मत न हार.. (ग़ज़ल)- सुल्तान अली

 हिम्मत न हार.. ग़ज़लकार  -{सुल्तान अली} 

           


हौसला रख मुश्किलों का सामना भी कर जायेंगे 

ये जो दौर है इस दौर से भी इक दिन गुज़र जायेंगे 


वो अपनेपन की मिसाल देकर फिर ज़ख़्म दे गया 

मगर ये ज़ख़्म भी उन ज़ख़्मों की तरह भर जायेंगे 


अनजान शहर में गाँव की याद सताती है अक्सर 

मिले फ़ुर्सत इस भाग दौड़ से तो अपने घर जायेंगे 


मैंने ख़ुद को बचाकर रखा इस ज़माने की बदल से 

हिम्मत न हार मैदान में आए हैं तो जीतकर जायेंगे 


ये कश्ती ज़िंदगी की साहिल पर आएगी 'सुल्तान'

हिम्मत रख उफनती लहरों को भी पार कर जायेंग

  सुल्तान अली 

 शिक्षक ( उत्तरप्रदेश) 

   अलीगढ़ - 202002

हमारे व्हाट्सएप से जुड़ें.. |      हमारे यूट्यूब से जुड़ें     |


सूचना:- साक्षात्कार देने हेतु यहाँ क्लिक करें

नोट:- निःशुल्क रचना प्रकाशन या वीडियो साहित्य आजकल से प्रसारण हेतु साहित्य आजकल टीम को 7562026066 पर व्हाट्सएप कर संपर्क करें।

यदि आप साक्षात्कार देना चाहते हैं तो आदरणीय यह साक्षात्कार देने हेतु साहित्य आजकल की अधिकारिक फॉर्म है। अतः इसे सही सही भरकर हरे कृष्ण प्रकाश के साथ अपना साक्षात्कार तिथि सुनिश्चित करवाएं।।

सूचना:- साक्षात्कार देने हेतु यहाँ क्लिक करें 

धन्यवाद

    हरे कृष्ण प्रकाश 

  (युवा कवि, पूर्णियां बिहार)

   (साहित्य आजकल व साहित्य संसार)